Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे पर नजर

sv news


भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पांडेय को मिल सकते हैं ये विभाग

लखनऊ। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबकी नजरें नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर टिक गईं हैं। रविवार को हुए विस्तार में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व सपा के बागी मनोज कुमार पांडेय को महत्वपूर्ण विभाग मिलना तय माना जा रहा है। राज्यमंत्री से प्रमोशन पाने वालों में डा. सोमेन्द्र तोमर और अजीत सिंह पाल को भी अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों को सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जा सकते हैं। भूपेन्द्र चौधरी को लोक निर्माण विभाग मिलने की सबसे अधिक संभावना है। जितिन प्रसाद के केंद्र में मंत्री बनने के बाद लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के पास है।

कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा जैसे नए चेहरों को सामाजिक संतुलन के हिसाब से जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा राज्यमंत्री हैं ऐसे में उन्हें प्रमोशन मिलने के बाद इसी विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया जा सकता है। अभी ऊर्जा व नगर विकास जैसे दोनों बड़े विभाग एके शर्मा के पास हैं।

अब ऊर्जा विभाग का दायित्व पूरी तरह से सोमेद्र को सौंपा जा सकता है। अजीत पाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स के राज्यमंत्री हैं उन्हें भी महत्वपूर्ण विभाग मिलना तय माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री स्तर पर विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है और जल्द ही मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों की घोषणा हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad