Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा प्रशिक्षण शिविर: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के प्रण और कौशल विकास पर दिया जोर

sv news

नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान श्रृंखला के अंतर्गत नई दिल्ली एवं करोलबाग जिलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूसा कृषि परिसर में आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन के विकास के लिए प्रण और प्रशिक्षण दोनों ही अनिवार्य होते है। प्रशिक्षण वह प्रक्रिया है जो किसी भी कार्यकर्ताओं के अंदर वैचारिक स्पष्टता और कार्यकुशलता विकसित करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वह धुरी है जो संगठन के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करता है। जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित और संकल्पित होता है तो राष्ट्र निर्माण का संकल्प सिद्ध होता है।

भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है, क्योंकि हमारे वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हैं। उनको विकास के अवसर देते हैं। वहीं कार्यकर्ता अपने समर्पण से संगठन को हमेशा एक जीवंत संगठन बना कर रखते हैं। नवीन शाहदरा व उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला का प्रशिक्षण कार्यक्रम हरिद्वार में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण शिविरों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ व दुष्यंत गौतम, वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा, सांसद व प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत व योगेंद्र चांदोलिया, सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रशिक्षण सह प्रमुख डा. सुमित भसीन सहित अन्य नेताओं नेविभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad