Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अखिलेश यादव ने ली चुटकी: "स्टूल वालों के लिए गद्दी तो लगा देते, कुछ अच्छा विभाग मिल जाता"

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। अखिलेश यादव भाजपा की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्वर्गीय पति को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश की लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार कौन है? लगातार डॉलर नीचे जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को अपील करनी पड़ रही है। इस दौरान प्रयागराज में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पर चुटकी ली। अखिलेश यादव ने ट्वीट भी किया कि "स्टूल वालों के लिए गद्दी तो लगा देते, कुछ अच्छा विभाग मिल जाता।" अखिलेश यादव का इशारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad