Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: प्रापर्टी के विवाद में आग लगाकर सगी बहनों को जिंदा जलाने की कोशिश, मचा हड़कंप

SV News

सगे भाई ने की घृणित हरकत, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय मुहल्ले में सगी बहनों से मारपीट करने और जिंदा जलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने माता-पिता, भाई, बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय मुहल्ले में रहने वाली एक लड़की का कहना है कि वह अपनी बहन के साथ पिता के घर पर रहती है। आरोप है कि दोनों बहनों को प्रापर्टी में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। मांगने पर पिता, मां, भाई और दूसरी बहन मारपीट करती हैं। परिवार वाले उन्हें खाना-पानी भी नहीं देते हैं। समझौते का पालन नहीं करते हैं। यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले जब वह अपनी बहन के साथ एक कमरे में मौजूद थी, तभी भाई ने बाहर से दरवाजा बंद करके आग लगा दी। खुद भी मकान से बाहर चला गया। धुआं उठने पर वह परेशान हो गई और पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर उन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों बहनों का आरोप है कि इस घटना के पहले भी उनके साथ मारपीट करते हुए गृहस्थी का सामान तोड़ा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। इससे परेशान युवती ने धूमनगंज थाने में अपने पिता, मां, भाई और बहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad