Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज

SV News

राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने केंद्र-प्रदेश सरकार से की अपील

मथुरा (राजेश सिंह)। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से यह अपील की।
पहलवान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन गौ सेवा करते हैं। जहां भी कोई गाय भूखी, घायल या बीमार दिखती है, वे उसकी सेवा और उपचार का प्रयास करते हैं।
शैलेंद्र पहलवान ने ब्रजभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं गौ संस्कृति से जुड़ी हैं। उन्होंने समाज से भी गौ सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया, इसे भारतीय संस्कृति की मूल भावना का हिस्सा बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपील की। पहलवान के अनुसार, इस मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है।
उन्होंने गौकशी और गौ तस्करी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पहलवान ने कहा कि गौ रक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर गौ माता की रक्षा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गौ संरक्षण के प्रति संवेदनशील बताया और कहा कि वे गौ रक्षकों की भावनाओं को समझते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad