Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गंगा में नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी गांव के सामने गंगा नदी में रविवार सुबह नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। घटना के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। गंगा घाट पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में उन्हें तलाश लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

sv news 
sv news

बताया जाता है कि डांडी गांव निवासी अल्ताफउद्दीन के 24 वर्षीय बेटे मोहम्मद काश और 18 वर्षीय मोहम्मद कैश रविवार सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से गांव के सामने गंगा नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय छोटा भाई मोहम्मद कैश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई मोहम्मद काश भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव में दोनों भाई डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक वह मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के कई घंटे बाद तक न तो जल पुलिस और न ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad