Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: डंपर की चपेट में आने से अधिवक्ता की दर्दनाक मौत, बाइक समेत फंसकर घिसटे

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के बहरिया में सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम पंचायत सरायगनी के मजरा गांव जादीपुर में शनिवार की देर रात लगभग दो बजे गिट्टी लदे डंपर ने एक अधिवक्ता को चपेट में ले लिया। डंपर के बंपर में बाइक समेत फंसे अधिवक्ता करीब 15 मीटर तक घसीटते चले गए। डंपर भी पलट गया।
राहगीरों की सूचना पर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद डंपर के बंपर में फंसे अधिवक्ता को जैसे-तैसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश कर रही है।
मऊआइमा थानांतर्गत के ग्राम पंचायत गमरहटा निवासी 37 वर्षीय अधिवक्ता शरद यादव शनिवार देर रात निमंत्रण में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्राम पंचायत सरायगनी के मजरा गांव जादीपुर के सामने पहुंचे थे कि मोड़ पर सामने से डंपर आ गया। बाइक सवार शरद को जोरदार टक्कर मार दिया। बंपर में अधिवक्ता बाइक समेत फंस गए और करीब 15 मीटर तक घिसटते चले गए। इसके बाद डंपर भी पलट गया।
चालक डंपर से कूदकर भाग निकला। खबर पाकर बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बंपर में फंसे अधिवक्ता को काफी कोशिश के बाद निकाला। हेलमेट लगाने की वजह से उनके सिर तो नहीं फटा, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उन्हें यहां लाया गया।
डाॅक्टरों की स्थिति काफी नाजुक बताई, जिस पर स्वजन एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन ऊंचाहार के पास शरद यादव ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी सीता, दो पुत्र और एक पुत्री समेत परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad