Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में गंगा स्नान के दौरान डूबे प्रतियोगी छात्र का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने शनिवार देर शाम घाट पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान को पहुंचे दो प्रतियोगी छात्र डूब गए। उनके साथियों ने दोनों बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। रविवार सुबह गंगा नदी में गोताखोरों की दोनों की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में एक के शव को बरामद कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
नवाबगंज थानांतर्गत कस्तूरीपुर अटरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय हिमांशु पांडे शिवकुटी क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। यही पर लखीमपुर खीरी के 26 वर्षीय अधीर विक्रम सिंह भी रहते थे। वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे।
शनिवार देर शाम दोनों दोस्तों के साथ कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने घाट पर स्नान करने गए। वह अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज धारा में बह गए।
दो प्रतियोगी छात्रों की डूबने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। शिवकुटी पुलिस भी आ गई। कुछ ही देर में नवाबगंज से हिमांशु के घरवाले मौके पर पहुंचे। अधीर विक्रम सिंह के मामा भी कई लोगों के साथ आ गए। सभी ने दोनों के दोस्तों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्होंने नदी में उतरने से मना कर दिया। जल पुलिस के जवानों को भी बुलाया गया और फिर सर्च आपरेशन शुरू किया गया। रविवार सुबह अधीर विक्रम सिंह का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। वहीं हिमांशु की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad