प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के मीरापुर इलाके में ककरहा घाट के पास रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां पाइप लाइन के लिए खोदाई के दौरान एक मजदूर मलबे में दब गया। इससे वहां खलबली मच गई और चीख-पुकार मच गई। इस दौरान खोदाई करने वाला बैकहो लोडर (जेसीबी) लेकर फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचना देकर अन्य मजदूरों के साथ स्थानीय निवासियों ने मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।
बताया गया है कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से पानी की टंकी बनाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम मीरापुर ककरहा घाट के पास चल रहा है। खोदाई ठेकेदार करवा रहा था। जेसीबी से से खोदाई के दौरान 45 वर्षीय मजदूर गंगा प्रसाद पाल निवासी धमोर बहरिया मिट्टी के नीचे दब गया। जेसीबी चालक और ठेकेदार मौके भाग निकला। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दूसरे मजदूर जिम्मेदार लोगों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
