Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हंडिया में तूफान से दीवार गिरी: उपजिलाधिकारी से आपदा राहत की मांग, जांच रिपोर्ट तलब

SV News

हंडिया, प्रयागराज (कार्तिकेय यादव)। हंडिया तहसील में तूफान के कारण एक सात फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल गिर गई। रसूलपुर मवैया निवासी हृदयराज सिंह और पदमराज सिंह ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर आपदा राहत की मांग की है। यह घटना 13 मई 2026 को शाम लगभग 4 बजे हुई। 

SV News

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उनकी सात फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल, जिसमें मकान प्रस्तावित था, तेज तूफान चपेट में आने से ढह गई। तूफान के दौरान बगल में स्थित एक फलदार आम का पेड़ भी गिर गया, जिससे दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हृदयराज सिंह और पदमराज सिंह ने बताया कि वे अत्यंत गरीब व्यक्ति हैं और इस क्षति से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आपदा राहत प्रदान करना न्यायोचित होगा।
उन्होंने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनके प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर राजस्व निरीक्षक और राजस्व लेखपाल से स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट मंगवाई जाए। इसके बाद, शासन द्वारा प्रदत्त आपदा राहत प्रदान करने की की जाए, ताकि उन्हें हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad