Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा पदाधिकारीयों ने शक्ति केंद्र पर किया योगाभ्यास, लिया संकल्प

 दुर्वासा धाम मंडल के पदाधिकारीयों ने कराया योग 

sv news

हनुमानगंज, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी दुर्वासा धाम मंडल गंगा पार द्वारा रविवार को गार्डन गेस्ट हाउस जैतपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी महामंत्री भाजपा आयुष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने योग अभ्यास किया। 

sv news


आयुष प्रताप सिंह ने कहा कि पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में योग के दौरान जबरदस्त उत्साह नजर आया और सभी ने स्वस्थ निरोध एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल पूर्व अध्यक्ष आत्माधार दुबे, ने कहां की योग केवल व्यायाम नहीं बिल्कुल शरीर मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। करें योग रहे निरोग के संदेश को आत्महत्या करतेगी सभी में योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दोहराया ‌। मौके पर अरुण पांडेय मंडल उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम प्रजापति, राममूर्ति निषाद, राम विशाल निषाद, ऋषि, ललित शुक्ला, योगेंद्र प्रताप सिंह चंद्रशेखर सिंह बबलू सिंह मनीष शुक्ला अनिल सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad