Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: घूस लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम के हत्थे चढ़ा जीरो रोड डिपो का एआरएम, मची खलबली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल सोमवार को खुल गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने जीरो रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद कुमार मिश्रा को राजापुर स्थित सरकारी आवास से आठ हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इससे परिवहन निगम के दूसरे कर्मचारियों में खलबली मच गई।
वाराणसी के फूलपुर परसरा निवासी अभियुक्त अरविंद के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। उसे निलंबित किए जाने की भी तैयारी चल रही है। घूसखोर एआरएम को एंटी करप्शन कोर्ट में कल दो जून को पेश करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बताया गया है कि धूमनगंज के पीपलगांव उर्फ शाहापुर निवासी संगम सोनकर परिवहन निगम में परिचालक है। उसका आरोप है कि जीरो रोड डिपो के एआरएम अरविंद मिश्रा ने मीरजापुर-शक्तिनगर मार्ग पर परिचालक की ड्यूटी को सुचारू रूप से करने और उसके साथी परिचालक की सर्विस बुक में वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि को सही करने के लिए आठ हजार रुपये घूस मांगा था।
इस संबंध में संगम सोनकर ने एंटी करप्शन के मंडलीय थाने में पहुंचकर शिकायत की। एंटी करप्शन ने गोपनीय जांच में आरोप सही पाया। तब सोमवार दोपहर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम राजापुर स्थित सरकारी आवास पर पहुंची। फिर एआरएम अरविंद मिश्रा को आठ हजार रुपये घूस लेते हुए ट्रैप किया। इसका पता चलते ही निगम के दूसरे कर्मचारियों में खलबली मच गई।

एंटी करप्शन के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो मोबाइल नंबर-9454402490 और 9454402484 पर भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad