प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने मुठभेड़ के दौरान दो लाख के इनामी दुर्दांत अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। भानु के खिलाफ विभिन्न जिलों में 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय और हमराही गोली लगने से घायल हो गए। रविवार देर रात मुठभेड़ अयोध्या जिले के अहमदपुर घाट तिराहे के पास महाराजगंज थाना क्षेत्र के पास हुई।
भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के बेलाघाट थाना क्षेत्र स्थित बिखनीपुर का निवासी था। उस पर करीब दो लाख का इनाम था। विभिन्न थानों में 40 से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। भानू के बारे में सूचना मिलने पर टीम के साथ घेरेबंदी की थी।
इसी दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो लाख का इनामी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
