Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जूनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी की खबर पर भड़का गुस्सा, एसआरएन अस्पताल में साथी डॉक्टरों ने ठप किया काम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के डॉक्टरों ने सोमवार को फिर से कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का आरोप है कि जूनियर रेजिडेंट मोहनीश सिद्दीकी को अचानक कुछ लोग उठा ले गए। यह लोग पुलिस की वर्दी में नहीं थे। कौन लोग उन्हें ले गए हैं यह पता नहीं चला। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टरों में गुस्सा फूट पड़ा। नई बिल्डिंग में ओपीडी का बहिष्कार करके जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बाद यहां पर व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इलाज के लिए आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर हालत में लाए गए मरीजों को भी देखने वाला कोई नहीं है। इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad