Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस की मौजूदगी में महिला अधिवक्ता का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि, अधिवक्ताओं ने दी अंतिम विदाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झूंसी के तुलापुर की रहने वाली अधिवक्ता जागृति शुक्ला की अंत्येष्टि मंगलवार सुबह दारागंज श्मशान घाट पर की गई। मुखाग्नि उनके पिता पवन शुक्ल ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
अधिवक्ता जागृति शुक्ला 20 मई को सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं थीं। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय ले जाया गया जहां उचित इलाज नहीं मिला। इस पर वकीलों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट हुई थी।
कोतवाली थाने में वकीलों ने डॉक्टरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। इसके बाद जागृति को एसजीपीजीआइ लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आठ जून की सुबह जागृति ने दम तोड़ दिया।
इससे वकीलों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने जगह-जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वकील दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वकीलों की नाराजगी देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे जागृति के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। इस सदौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
जागृति के पिता पवन शुक्ला ने अधिवक्ताओं व पुलिस अधिकारियों से अपील की कि जागृति अब दुनिया में नहीं रही, उस पर किसी तरह का राजनीति न हो। अगर किसी तरह का जाम या हड़ताल होता है तो इसमें आमजन की ही क्षति होती है। इससे जागृति की आत्मा को ठेस पहुंचेगी। हम नहीं चाहते कि किसी तरह का बवाल उसके निधन के बाद हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad