Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनापार में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

SV News

भूमि विवाद में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोती गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान विनोद सिंह का पुत्र कुश सिंह (20) गांव के बाहर किसी कार्य से गया था। यहां पर अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में कुश को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के पीछे भूमि के विवाद का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
बृहस्पतिवार सुबह वह घर से कुछ दूर स्थित एक बगिया में गया हुआ था। यहां पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उसे गोली मारी गई। जानकारी पर परिवार के लोग इलाज के लिए उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे। रास्ते में ही कुश की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही हमलावरों की पहचान हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस गांव के बाहर व रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना के बाद एसओजी को भी मामले में लगाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad