Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

काटने दौड़ा कुत्ता तो गुस्साए युवक ने लाइसेंसी राइफल से मार दी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। देहात कोतवाली के कोल्हड़ गांव में एक कुत्ते ने काटने के लिए एक युवक को दौड़ाया तो उसने अपने लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। इससे गांव में खलबली मच गई। घटना मंगलवार रात की है। इसकी खबर कुत्ता स्वामी को लगी तो विवाद करने लगा।
घटना की तहरीर मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। साथ ही उसके असलहे को भी जब्त कर लिया है।
कोल्हड़ गांव निवासी दीनानाथ ने बताया कि गांव के अजय भारती के पास एक कुत्ता है जो खूंखार है। वह तीन बार मुझे काट चुका है। बार बार उसे बांधकर रखने के लिए कहा जाता है, लेकिन नहीं बांधा गया है। मंगलवार की रात वह जा रहा था तो चौथी बार उसे काटने के लिए दौड़ा लिया। जिसका विरोध करने पर विवाद हो गया।
उधर अजय भारती का कहना है कि कुत्ते ने काटने के लिए नहीं दौड़ाया था। दीनानाथ रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर अपने लाइसेंसी राइफल से कुत्ते को निशाना साधकर गोली मार दी। गोली कुत्ते के पैर में लगी है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर अजय भारती की ओर से देने पर आरोपित दीनानाथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। उसकी राइफल जब्त कर ली गई है। जिसको निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad