समाजवादी सिद्धांतो पर चलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए साम्प्रदायिक और तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का लेंगे संकल्प
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र उर्फ़ छोटे लोहिया जी की जयंती पर आगामी 5 अगस्त को लखनऊ के ऐतिहासिक जनेश्वर मिश्र पार्क में लाखों की संख्या में प्रबुद्ध समाज के लोंगो सहित समाजवादियों का जमावड़ा होगा।
समाजवादी नेता, बलिया के सांसद मा सनातन पाण्डेय ने आज़ प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्व जनेश्वर मिश्र जी की जयंती लोकतंत्र और संविधान बचाने, समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक न्याय लाने के संकल्प के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश को जहाँ विभिन्न भाषा, संस्कृति, भेष भूषा, खान पान और जीवन शैली को लोग रहते हैं इसका विकास समाजवादी विचारधारा पर चलकर ही किया जा सकता है।कहा कि वर्तमान में इस देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नाम पर छल, प्रपंच करने वालों, आपसी भाईचारे को बिगाड़ने वालों, धार्मिक स्थलों, नदियों के नाम पर राजनीति करने वाले सक्रिय हो गए हैं लेकिन देश की ऐतिहासिक परम्परा रही है कि ऐसे तानाशाही सत्ता धीशों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने हमेशा चुनौती दी है और समय अब आ गया है।
इसके पूर्व सांसद सनातन पाण्डेय ने जिले भर से आये प्रबुद्ध समाज के प्रतिनिधियों की बैठक भी की और 5 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एवं संचालन आसुतोष तिवारी ने किया।
इस बैठक को प्रमुख वक्ताओं सर्व श्री एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल,जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, रावेन्द्र मिश्रा उर्फ़ रवि,पूर्व मंत्री श्रीमती मीना तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी, मनोज पाण्डेय ,बब्बन दुबे,हिमांशु त्रिपाठी,प्रकाश चंद्रत्रिपाठी पंडा महराज,पूर्व ब्लाक प्रमुख गायत्री प्रसाद उर्फ़ मंडन तिवारी, श्रीमती सत्य भामा मिश्रा, डॉ पूजा मिश्रा,पवन द्विवेदी,नितेश तिवारी एस बी पाण्डेय,आदि ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में प्रमुख रुप से राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर,रविन्द्र यादव एडवोकेट, अवधेश यादव, अनंत बहादुर, राम अवध पाल,सचिन श्रीवास्तव, मो सऊद, मो हामिद, रेहान, प्रखर यादव एडवोकेट, सुधाकर शुक्ला, भास्कर नाथ, अरविन्द शुक्ला, गणेश पाण्डेय, अनिल मिश्रा, सीटू शुक्ला , कमलेश शुक्ला,मुनीम शुक्ला, आकाश शुक्ला, विवेक, रामशंकर, बृजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
