Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत, सड़क पर शव रख जताया विरोध

SV News

दुकान से साबुन लेकर घर जा रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम की जान चली गई। उतरांव क्षेत्र के खोदायपुर के मजरा कसिया का पूरा गांव में शनिवार सुबह पांच वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बालिका घर के पास दुकान से साबुन खरीदने गई थी। कसिया का पूरा गांव निवासी लवकुश की पांच वर्षीय पुत्री सुनैना सुबह लगभग नौ बजे घर के बगल स्थित दुकान से साबुन खरीदकर घर आ रही थी। उसी समय जलालपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गई। लोगों ने ट्रक का पीछे किया और सहसों में ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची उतरांव पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने मार्ग को शव रख अवरुद्ध कर दिया। वे ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने तथा आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उतरांव थाना पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि सुनैना एक भाई एक बहन में बड़ी थी। उसकी मौत से मां राजपती देवी सहित अन्य स्वजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं। गांव में भी गमगीन माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad