Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीजी होमगार्ड्स ध्रुव कान्त ठाकुर ने प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस महानिदेशक/कमान्डेंट जनरल होमगार्ड्स उत्तर प्रदेश ध्रुव कान्त ठाकुर ने को मण्डल प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय कार्यकलापों की गहन समीक्षा करते हुए कमान्डेंट जनरल ने मुख्य रूप से कार्यालय भवनों की स्थिति, कार्मिकों की तैनाती, होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी नियोजन की स्थिति, होमगार्ड्स के प्रशिक्षण की स्थिति, मृतक होमगार्ड्स के पात्र आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान करने की स्थिति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों की स्थिति, आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति तथा माननीय न्यायालय में लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा की। 

कमान्डेंट जनरल होमगार्ड्स ने मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत होमगार्ड्स का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं बेहतर ड्यूटी, प्रशिक्षण तथा अनुशासन के संबंध में निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में मण्डल के समस्त जनपदों के पर्यवेक्षण अधिकारियों, अवैतनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए ड्यूटियों के कुशल पर्यवेक्षण, होमगार्ड्स के बेहतर टर्न आउट एवं अनुशासन हेतु निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक एवं सम्मेलन में डिप्टी कमान्डेंट जनरल होमगार्ड्स पूर्वी जोन प्रयागराज पीयूषकान्त, मण्डलीय कमान्डेंट प्रयागराज राम नारायण, मण्डलीय कमान्डेंट मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र प्रयागराज राजेन्द्र सिंह, जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स प्रयागराज रंजीत सिंह, जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स कौशाम्बी विनोद कुमार द्विवेदी, जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स फतेहपुर सुनील कुमार एवं जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स प्रतापगढ़ ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad