केक काटे, चादर चढ़ाई, साईकिल,वस्त्र, हलवा, लस्सी, भोजन वितरण,अपने चहेते नेता को दीर्घायु होने एवं 2027में सरकार बनाने का माँगा आशीर्वाद
पर्यावरण बचाने के लिए किया गया वृहद वृक्षारोपण
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर आज़ सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजन कर धूम धाम से मनाया।
सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन, महानगर कार्यालय चौक पर सुबह केक काटकर एक दूसरे को खिलाया तथा अपने चहेते नेता के दीर्घायु होने की कामना के साथ ही आगामी 2027में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही शहर के हाईकोर्ट स्थित 14पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाया एवं गुलपोशी कर 2027में सरकार बनने की दुआ मांगी। फाफामऊ क्षेत्र में आदिल हमजा ने जरुरत मंदो को 53 साईकिल बांटी. शांति पुरम में पूर्व प्रमुख संदीप यादव ने 500 लोंगो को टी शर्ट बाँट आशीर्वाद माँगा।राजकीय बाल सुरक्षा गृह में अनाथ बच्चों के साथ लाल चंद्र कुशवाहा एवं प्रमोद यादव आदि ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कालिंदीपुरम की दलित बस्ती में सपा नेता तारिक सईद अज्जू के नेतृत्व में मोहल्ले के लोंगो के साथ मिलकर केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाईया दी। संगम किनारे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संदीप यादव के नेतृत्व में केक काटा गया एवं लस्सी वितरण कार्यक्रम किया गया। इसी तरह साईं मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कई जगह फल वितरण किया गया।
सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव ने दारागंज के दलित बस्ती में बच्चों के बीच कलम, कॉपी बांटकर जन्मदिन मनाया।अधिवक्ता आशीष पाल ने जिला कचेहरी में अधिवक्ताओं के बीच कलम का वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण कोबचाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद,एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री,रविन्द्र यादव, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, नरेन्द्र सिंह,श्रीमती कमला यादव, दान बहादुर मधुर , आर एन यादव, सचिन यादव, सऊद अहमद, शांति प्रकाश पटेल, दूध नाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
