मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के हनुमानगढ़ चौराहे पर स्थित समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। सपा नेता कुंवर सिंह यादव के नेतृत्व में अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कुंवर सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव देश के भविष्य व पीडीए के महानायक हैं। उन्होंने कहा कि आज जहां पूरा देश भारतीय जनता पार्टी के गलत नीतियों से जूझ रहा है तो ऐसे में वह पीडीए समाज के लोगों के लिए मसीहा बनकर खड़े हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मजदूर, किसान, नौजवान सभी हताश व परेशान हो चुके हैं। ऐसे में नौजवान, किसान, गरीब सिर्फ अखिलेश यादव की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए टकटकी लगाए बैठा है। जन्मदिन पर अखिलेश यादव के लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस मौके पर राम बाबू यादव, दयाराम यादव, अरुण यादव, जय सिंह यादव, शिवजी यादव, सौरभ यादव, विजय पटेल प्रधान, लल्लू प्रधान, श्याम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
