Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रक्तदान, फल वितरण, वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

SV News

जिला अस्पताल में फल वितरण, वृक्षारोपण, रक्तदान व वृहद भंडारे का किया गया आयोजन

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
                इस अवसर पर स्थानीय जिला पंचायत - कचहरी रोड पर वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग पांच हजार की संख्या में लोगों ने भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया। पी. डी . ए. वृक्षारोपण के आवाह्न पर "एक पेड़ अखिलेश के नाम" अभियान के तहत बरौंधा तथा जंगी रोड पर नीम, कदम्ब व आम का वृक्ष लगाया गया, साथ ही "रक्तदान - महादान" को ध्येय मानते हुए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रक्तदान भी किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किया गया।
                इस मौके पर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह व उल्लास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोहिया ट्रस्ट पूरे दिन अखिलेश भईया जुग जुग जियो, नई सदी का नेता है - धरतीपुत्र का बेटा है, घर घर अलख जगाएंगे - सत्ताईस में सरकार बनाएंगे व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।
                कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव जी ने कहा कि कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन, एक्सप्रेसवे, महिला उत्पीड़न के खिलाफ 1090 वूमेन पावर लाइन, चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवा हेतु 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, किसान बाजार तथा लोहिया आवास जैसी लोकप्रिय योजनाएं देने वाली समाजवादी सरकार को प्रदेश में पुनः वापस लाने का सच्चा प्रयास ही अखिलेश यादव जी को सही मायने में जन्मदिन की बधाई व उपहार माना जाएगा।
                राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिन पर 53 पौंड का केक काट कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट अखिलेश यादव जी ने लोकहित व जनकल्याणकारी कार्यों की बदौलत लोकप्रियता का एक नया प्रतिमान स्थापित किया है, जिसका नतीजा है कि आज छात्र, बेरोजगार, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, मातृ शक्ति सहित सर्वसमाज आने वाले समय में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
                 सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जगदम्बा पटेल, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, अशोक यादव, आशीष यादव, परवेज खान, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, आदर्श यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, सतीश मिश्रा, राजेश भारतीय, रोहित शुक्ला व अशोक सिंह मुन्ना इत्यादि रहे।
                इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में जुम्मन खान, अशोक मिश्रा, बलराम यादव, डॉ. सुनील सिंह पटेल, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश यादव, सोकिम अहमद, रवि सोनकर, रमाशंकर कोल, अभय यादव, कीर्ति कोल, राममिलन यादव, अनीस खान, मेवा लाल प्रजापति, राजकुमार यादव, गायत्री पटेल, हरिशंकर यादव, अमरेश सोनकर, आकाश यादव, दीना नाथ प्रजापति, लवकुश यादव, अयान अलम, रामजी यादव, रविन्द्र कोल, रविन्द्र यादव, परवीन बानो, राकेश यादव, दिव्या गुप्ता, सैफ, राजनारायण निराला, वीरेन्द्र यादव, विवेक कुशवाहा, कांधा यादव, वंदना गुप्ता, रामराज यादव, अतीक खान, अजय पटेल, कौशिक कन्नौजिया, रम्भा देवी, रमाकांत यादव, अजय पटेल, रइत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad