Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीसीपी यमुनानगर ने किया स्थलीय निरीक्षण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रयागराज पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने जोन यमुनानगर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने नैनी लेप्रोसी चौराहा पर यातायात व्यवस्था, प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा इंतजाम और कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, बैरिकेडिंग और डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

SV News

डीसीपी यादव ने मंदिर समितियों और स्थानीय व्यापारियों से भी संवाद कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।
इस दौरान एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी नैनी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने चौराहों पर सीसीटीवी और वॉच टावर से निगरानी बढ़ाने तथा रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad