Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अधिवक्ता व उसके पिता को मारपीट किया घायल, फायरिंग करने का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। यह घटना 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे हुई, जब अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को फोन कर बुलाया गया और उन पर हमला किया गया। बाद में उनके घर पर भी 15-20 राउंड फायरिंग की गई। अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह, जो ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज कैंपस, सलोरी, प्रयागराज के निवासी हैं, अपने घर पर मौजूद थे। तभी उनके मोबाइल नंबर 8182876012 पर 9598230226 से फोन आया। जैसे ही वे ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज गेट पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद दीपक शुक्ला (पुत्र राजू शुक्ला, निवासी सलोरी) और धनंजय तिवारी (निवासी जेठवारा, प्रतापगढ़) ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
दोनों आरोपियों ने अंकित को जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूसों से पीटा। इसी दौरान दीपक शुक्ला ने अपनी अवैध पिस्टल से अंकित पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो उनके दाहिने पैर में लगी। जब अंकित के पिता अरविंद कुमार उन्हें बचाने दौड़े, तो उन्हें भी लात-घूसों से मारा-पीटा गया।
भीड़ इकट्ठा होने पर अंकित और उनके पिता घर के अंदर चले गए। इसके बाद दीपक शुक्ला, धनंजय तिवारी अपने कुछ साथियों निखिल शुक्ला (पुत्र राकेश शुक्ला, निवासी सलोरी), दिवाकर यादव (पुत्र रमाकांत यादव), पीयूष तिवारी, नीरज मिश्रा (पुत्र सूरज प्रकाश मिश्रा, निवासी शुक्ला मार्केट, सलोरी) और चार-पांच अन्य लोगों के साथ अंकित के घर आ गए। सभी आरोपी बंदूक और पिस्टल लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने अंकित के घर पर 15-20 राउंड फायरिंग
की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अंकित ने हिम्मत जुटाकर अपने मोबाइल नंबर 8182876012 से डायल 112, एसीपी कर्नलगंज और पुलिस आयुक्त को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और अंकित को इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल, प्रयागराज ले गई।
रात का समय होने के कारण स्वरूपरानी अस्पताल में बड़े डॉक्टर मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्हें समुचित इलाज के लिए एक निजी अस्पताल राज नर्सिंग होम, प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस घटना में अंकित के पिता अरविंद कुमार को भी चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया जाना है। इलाज के दौरान स्वस्थ होने में समय लगने के कारण तहरीर देने में देरी हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad