छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93वीं जन्मजयंती पर सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। महान समाजवादी नेता, प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं केन्द्र सरकार मे कई बार मंत्री रहे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93 वीं जन्मजयंती पर बुधवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव मे सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के अगुआई मे सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सपा नेताओं द्वारा उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया।
इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने अपने नेता को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित उत्तर प्रदेश की राजनीति मे जननेता के रूप मे समाजवादी पार्टी के अन्दर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने मे जनेश्वर मिश्र का श्रमसाध्य प्रयास सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने जीवन पर्यन्त शोषितों,पीड़ितों, और कमजोरों के पक्ष की पैरोकारी करते हुए संघर्ष किया।
नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि जनेश्वर मिश्र सम्पन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे, उनकी मौजूदगी मे बहुत बड़ा बल होता था। आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी मे परिवर्तित करने की जरूरत है। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र के संघर्षों एवं सपनों को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान बद्री प्रसाद पाण्डेय, पीयूष सिंह राजू, आशीष यादव, प्रेम चंद यादव,फिरोज खान, हिमांशु सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मुनि नारायण यादव,शिवानंद शुक्ल,भोला पाल, जैनेन्द्र पाल, अर्जुन सिंह, अजीत यादव,चंचल जैसल, जुगुनू बिंद, राज मुहम्मद अरविंद यादव, बिसुन यादव,विजय बहादुर कुशवाहा,लाला यादव,दुर्गेश शर्मा, ज्ञान सोनकर, संजय यादव,छब्बू राम, हनुमान कुश्वाहा,आदि मौजूद रहे।

