Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, मचा हड़कंप

SV News

जहरीली गैस से मौत से मचा हड़कंप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों मजदूर धर्मेंद्र केसरवानी के मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसीपी सुनाल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे शटरिंग खोलने के लिए दोनों मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे थे। टैंक में गैस होने के कारण दोनों अचेत हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मजदूरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad