Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अपमान का बदला: दोस्तों ने की फोटोग्राफर की हत्या, पहाड़ से फेंकी थी लाश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के शेरवानी कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहने वाले फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या करके सुहागी पहाड़ से लाश को फेंक दिया गया था। कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही दोस्तों ने अपमान का बदला लेने के लिए किया था। प्रतापगढ़ जनपद में कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी किसान कन्धई लाल गुप्ता का 27 वर्षीय बेटा आलोक गुप्ता 10 अगस्त 2026 को लापता हुआ था। गायब होने से पहले उसने किराए वाले फ्लैट पर गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन भी मनाया था। इसके बाद से वह कमरे पर नहीं लौटा और घरवालों से भी संपर्क नहीं हुआ। तब परेशान परिवार वालों ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों के आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया। इसके बाद करीबी दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आलोक को साथ में ले जाया गया और फिर हत्या करके सोहागी पहाड़ से लाश को फेंक दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने लाश को अज्ञात में ही पोस्टमार्टम कराया था। इस पूरे मामले में धूमनगंज पुलिस ने मुख्य आरोपित शुभम तिवारी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आलोक फोटोग्राफी के जरिए अधिक पैसा कमाता था। इसलिए उसके दोस्त ईर्ष्या करते थे। घटना से कुछ दिन पहले आलोक ने अपने साथियों को अपमानित भी किया था। उसी से नाराज होकर और रंजिश रखने वाले शुभम ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad