Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में 15 साल पुराने स्कूल वाहन सीज होंगे, संबंधित प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर होगी कार्रवाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में संचालित स्कूली वाहनों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन व निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को लेकर मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री शुरू किया गया है। सोमवार से शुरू हुआ यह अभियान 19 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत 15 वर्ष पुराने स्कूली वाहन संचालित मिलने पर सीज किया जाएगा। वाहन मालिक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। हालांकि, पहले दिन अभियान के दौरान कोई भी वाहन पकड़ में नहीं आया। वजह यह रही कि परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के कई अधिकारी शहर से बाहर थे।
अनफिट स्कूली वाहनों को लेकर कई बार परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। कार्रवाई भी की, लेकिन आज भी अनफिट स्कूल वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। यही नहीं, कई वर्ष पुराने स्कूली वाहन भी दौड़ते दिखते हैं। इसमें से कई 15 वर्ष पुराने हैं। इसे लेकर 14 सितंबर से मिशन सेफ भविष्य अभियान थ्री चलाने का निर्देश परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को दिया। स्पष्ट कहा गया है कि ऐसे वाहन संचालित मिलने पर तत्काल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से यह स्पष्ट तौर पर कहा जाए कि प्रत्येक स्कूली वाहन में अटेंडेंट की व्यवस्था करनी होगी। जिस वाहन में बालिकाएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला अटेंडेंट की नियुक्ति जरूरी है।
साथ ही 15 वर्ष से कम स्कूली वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण, परमिट एवं फिटनेस प्रपत्र दुरुस्त होना चाहिए। अधूरे दस्तावेज मिलने पर ऐसे स्कूली वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन आयुक्त ने प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति के गठन की भी बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad