Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कोडीनयुक्त अवैध कफ सीरप सिंडिकेट से जुड़े दो और तस्कर गिरफ्तार, 3 करोड़ कीमत की 11 हजार शीशी बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोडीनयुक्त अवैध कफ सीरप सिंडिकेट से जुड़े दो और तस्करों को अतरसुइया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की कब्जे से 11 हजार शीशी अवैध कफ सीरप बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है। उनके नेटवर्क, उसमें शामिल लोगों, फर्म समेत अन्य जानकारी जुटाए जा रही है। हालांकि इस मामले की विस्तृत जानकारी डीसीपी सिटी सागर जैन आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे।
पिछले साल औषधि निरीक्षक की तहरीर पर अतरसुइया, पुरामुफ्ती, एयरपोर्ट और नवाबगंज थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया था। उस मामले में अलग-अलग फर्म से जुड़े पिता-पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इसमें एक आरोपित बिहार के पटना का भी रहने वाला है।
पुलिस का कहना है कि मुकदमे की विवेचना के क्रम में दो और तस्करों के नाम प्रकाश में आए, जिन्हें वांछित किया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष अतरसुइया राकेश राय ने टीम ने घेरेबंदी करते हुए मंगलवार को गिरफ्तारी की। उनकी निशानदेही पर गोपनीय ठिकाने से तीन करोड़ की अवैध कफ सीरप बरामद की गई। मामले की जांच आगे जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad