सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तिमय हुआ पूजा पंडाल
बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। विकास खण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत बांकीपुर धरा गांव में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण की अलौकिक लीलाओं का वर्णन किया गया। मुख्य यजमान मनोज मिश्रा सपरिवार द्वारा यह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अपने पूज्य पिताजी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित किया गया है। कथा का अमृत पान कर रहे परम पूज्य भागवताचार्य पंडित बृज बिहारी तिवारी जी महाराज ने आज एक साथ तीन महा लीलाओं का सजीव चित्रण किया। कालिया मर्दन, कंस वध रुक्मणी विवाह का के प्रसंग की कथा देर रात्रि तक चलती रही। खराब मौसम में भी भक्तगण पूजा पंडाल में डटे रहे।

