माण्डा प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाने के लिए समिति की तैयारियाँ जोरो पर चल रही है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से माण्डा खास राजमहल के समीप में कोठी मार्ग पर गणपति पूजनोत्सव समिति द्वारा गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी पन्द्रह सितम्बर से चौबीस सितम्बर तक दस दिवसीय गणेश उत्सव समिति द्वारा मनाया जाएगा। आयोजक मण्डल ने तैयारियां शुरू कर दी है, समिति के अध्यक्ष विशाल द्विवेदी ने बताया कि उत्सव प्रांगण में साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। समिति ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को एक बैठक आयोजित करके आयोजन की रूपरेखा तैयार की। समिति द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव में सुबह शाम पूजा-आरती के बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जायेगा। बैठक में पंकज सोनी,आदर्श चौरसिया, हर्ष सिंह,गोलू सिंह,गोलू मिश्रा,गोलू श्रीवास्तव,आशुतोष श्रीवास्तव, रोहित पाण्डेय, अमित पाण्डेय, हिमांशु केशरी, हिमांशु द्विवेदी, शुशांत पाण्डेय, आदर्श मिश्रा,दिव्यांश शर्मा, अभय मिश्रा,रवि प्रजापति,अमन सेठ,पिंटू शुक्ला इत्यादि लोग मौजूद रहे।
