प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर जोन में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
बैठक में डीसीपी ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों और दशहरा मेला स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

