मांडा रोड, प्रयागराज (अनिल यादव)। क्षेत्र के आंधी,भरारी ईंट भट्ठा मैदान में आयोजित शायरी प्रीमियर टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता विमल यादव ने फीता काटकर किया।इसमें विजेता टीम के लिए 11 000 और उपविजेता को 5100 रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। मैन ऑफ द मैच के साथ खिलाड़ियों के जलपान की निःशुल्क व्यव्स्था की गई है।
इस दौरान मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए सपा नेता विमल यादव ने कहा कि खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए खेल बेहद जरूरी है। खेल से न केवल मानसिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि अंदर छुपा हुनर भी निकल कर सामने आता है। खेल जीवन का एक मौलिक अधिकार है।
उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
इस मौके पर आयोजक अभी यादव, इंजीनियर सुशील यादव, जेपी यादव, रितेश यादव सहित तमाम खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
