प्रयागराज (राजेश सिंह)। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान बिहारी को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला न्यायालय में पेश किया गया।
माफिया अतीक अहमद का खास माना जाने वाला शूटर अरमान बिहार के गया जिले की जेल में बंद था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कुमार मयंक की अदालत में पेश करने पहुंची। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
पेशी के बाद उसे वापस गया जेल भेज दिया गया।
