Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: पीएम मोदी

sv news


sv news

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में कहा, ‘मैंने एक साल पहले देशवासियों से कहा था कि जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदिए। देश ने मेरी बात मानी और सोना कम खरीदा। गोल्ड के दाम टूट गए। लोग कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानी और हमारे पैसे बच गए।’

मोदी ने यह भी कहा कि कभी लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था देशवासियों को एक टाइम खाना छोड़ दो, इस देश ने उनकी बात मानी थी। पीएम मोदी 1 सितंबर को लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 10 मई को भी PM ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

मोदी ने बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। एम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया। पीएम मोदी शनिवार को IIT खड़गपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, ‘भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। सवाल उठे कि इसकी क्या जरूरत है, यह देश भी बना रहा है, वो देश भी बना रहा। हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।’

उन्होंने बताया, ‘मैंने परवाह नहीं की। जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज चार सालों में ढेर सारी सेमीकंडक्टर कंपनियां आई हैं और प्रोडक्शन शुरू किया है।’

देश में सेमीकंडकटर के 12 प्लांट फैसिलिटीज

मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर 23 मिनट स्पीच दी। इनोवेशन, डेवलपमेंट और IIT खड़गपुर के बारे में बात की। देश में सेमीकंडकटर के 12 प्लांट फैसिलिटीज हैं। इनमें से माइक्रोन टेक्नोलॉजी, केन्स सेमीकॉन, सीजी सेमी, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया और सुचि सेमीकॉन में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

पीएम बोले- 12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग प्रतिदिन 4.20 डॉलर की निचली-मध्यम आय वाली गरीबी रेखा से ऊपर आए। इस दौरान गरीबी की दर 57.7% से घटकर 16.1% रह गई।

मोदी बोले- शौचालय बनाने की घोषणा की तो मजाक उड़ाया गया

मोदी ने कहा- जब मैंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की तो संसद में कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। वे यह नहीं समझ पाए कि शौचालय गरीबों, खासकर महिलाओं और माताओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है।

अकवान की वजह से 1:20 घंटा लेट शुरू हुई थी पीएम की स्पीच

अकवान तूफान के कारण पश्चिम बंगाल में बारिश हो रही थी। इस वजह से पीएम मोदी कार्यक्रम में लेट पहुंचे। पीएम की स्पीच सुबह 9.45 बजे होनी थी, लेकिन वह 11.05 बजे बोलने आए।

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में कहा- मैं देर से आने के लिए क्षमा चाहता हूं। मौसम खराब था, इसलिए सड़क मार्ग से आना पड़ा।

मोदी बोले- आपका मूल मंत्र नेशन फर्स्ट होना चाहिए

पीएम बोले- 2047 तक बहुत सारे लोग लीडरशिप पोजीशन में होंगे। इसलिए आपकी हर सफलता देश के लिए अहम होगी। आपको हमेशा खुद से यह सवाल पूछना है कि देश के सामने कौन सी चुनौतियां है, जिसे आप हल कर सकें। नेशन फर्स्ट मूल मंत्र होना चाहिए।

पीएम ने कहा- स्पेस स्टार्टअप कभी असंभव था, आज असलियत है

मोदी बोले- आज IIT खड़गपुर के स्टूडेंट ने स्काईरूट शुरू करके पहला प्राइवेट सैटेलाइट लॉन्च कर दिया। आज ऐसे बहुत स्पेस स्टार्टअप हैं जो आगे बढ़ रहे हैं। कभी ये असंभव था, लेकिन आज ये असलियत है।

मोदी ने कहा- हमने इसरो को नौजवानों के लिए ओपन किया

पीएम बोले- हमारे देश में स्पेस में सिर्फ एक प्लेटफॉर्म इसरो का था, वहां इंट्री रिस्ट्रिक्टेड थी। कोई भी मिशन लॉन्च के लिए अलग सिस्टम था। इसरो के बाहर युवाओं को इंट्री ही नहीं थी। मैंने मंत्रालय को कहा कि इस सेक्टर में युवाओं को मौका मिले। हमने इसे नौजवानों के लिए ओपन किया।

मोदी ने कहा- जब मैंने सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया तो सवाल उठे कि इसकी क्या जरूरत है, यह देश भी बना रहा है वो देश भी बना रहा। हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।

भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज भारत चार सालों में ढेर सारी सेमी कंडक्टर फैसिलिटी शुरू हुई।

पीएम ने कहा- हम चुनौती को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। अक्सर कुछ लोग अपनी सोच पर लिमिट लगा देते हैं। इसी को कहा जाता है कि लिमिटिंग बिलिप्स, इसका मतलब है अपने सपनों, टैलेंट, देश के सामर्थय को लिमिट कर देना।

हम खुद ही तय कर लेते हैं कि क्या संभव है क्या नहीं। मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते।

मोदी बोले- IIT खड़गपुर ने जब अपनी यात्रा शुरु की, उस वक्त पहला चुनाव भी नहीं हुआ। भारत को इंजीनियर की जरूरत थी। तब यहां के इंजीनियर ने भारत के डेवलेपमेंट में योगदान दिया। फिर सॉफ्टवेयर डेवलेवमेंट का युग आया। यहां के छात्रों मेने उसमें भी योगदाप दिया।

पीएम बोले- यहां पहले स्वतंत्रता सेनानियों को डिटेन किया जाता था

पीएम ने कहा- बंगाल की वो धरती है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने। यह संस्थान वहीं पर बना है जो स्वंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था।

सोचिए वे उस समय यहां रहकर क्या सोचा करते थे। उस समय उनकी गतिविधि आज भी मंत्र की तरह गूंजती होगी। दशकों पहले इन्हीं डिटेंशन सेंटर ने स्वतंत्रता सेनानियों का साहस देखा था। आज वहीं IIT बनी है, जहां ऐसे युवा तैयार हो रहे हैं जो नए आइडिया के साथ आ रहे और भारत को बुलिंदियों तक पहुंचा रहे।

मोदी बोले- दूसरे संस्थानों में हॉस्टल, आपके यहां हॉल्स होते हैं

पीएम ने कहा- दूसरे संस्थानों में हॉस्टल होते हैं, आपके यहां हॉल्स होते हैं। मैं जानता हूं कि हर स्टूडेंट को अपने हॉल पर कितना गर्व होता है। मुझे यहां आने से पहले दिवाली के चित्र दिए गए। मुझे बताया गया है कि IIT खड़गपुर में दिवाली का उत्सव अलग होता है। यहां इनोवेशन की अलग ही रौनक होती हे। हॉल के बीच में कंप्टीशन होता है।

पीएम बोले- IIT ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक का बदलाव देखा

पीएम ने कहा- IIT ने यहां बहुत से माइल स्टोन बनाए। 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक, डाकपत्रों से सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते देखा है।

मैं यहां सभी स्टूडेंट, स्टॉफ को, सभी एल्यूमिनाई को बधाई देता हूं। साथियों IIT की यादें ऐसी होती हैं, जिसकी यादें सालों तक याद रहती हैं। वे चाय पर इसकी चर्चा करते हैं

पीएम बोले- यहां भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा

पीएम मोदी ने कहा- इस समारोह में आज मेरे सामने भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा है। एक बहुत ही टैलेंटेड पीढ़ी यहां मौजूद हैं। हम सब इस संस्थान के 75 सालों की यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए इकट्‌ठा हुए।

मोदी बोले- देर से आने के लिए माफी चाहता हूं

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में कहा- सबसे पहले मैं क्षमा चाहता हूं कि मैं समय पर नहीं आ सका। आपको असुविधा हुई उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मौसम खराब था, इसलिए सड़क मार्ग से आना पड़ा।

IIT खड़गपुर के डायरेक्टर ने पीएम का स्वागत किया

प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में IIT खड़गपुर के डायरेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हम दुनिया के लिए भारत के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad