Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डग्गामार बसों के अवैध संचालन पर 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

sv news

लखनऊ  (राजेश सिंह)। लखनऊ में 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर अपर्णा कुमार ने एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। ये पुलिसकर्मी डग्गामार बसों के अवैध संचालन पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में एक चौकी प्रभारी, दो टीएसआई, एक हेड कांस्टेबल, दो कास्टेबल और तीन ट्रैफिक कांस्टेबल शामिल हैं।

एसीपी की रिपोर्ट में इनकी भूमिका संदिग्ध मिली

एसीपी विभूतिखंड ने बीते सप्ताह मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इसमें संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर जेसीपी ने कार्रवाई की। वहीं, अवैध बसों के संचालन में परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका पर उनकी भूमिका की जांच के लिए भी रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा यातायात निरीक्षक (टीएसआई) की गाड़ी चलाने वाले होमगार्ड के खिलाफ भी संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।

परमिट कांट्रैक्ट कैरिज का, ढो रहे थे फुटकर सवारियां

डग्गामार बसों के खिलाफ 25 अगस्त को अभियान के तीसरे दिन आठ बसों को सीज किया गया था, जबकि सात का चालान किया गया था। अहिमामऊ से आजमगढ़, कमता से अयोध्या और मड़ियाहूं-भिटौली से सीतापुर मार्ग पर कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया कि बसों के पास कांट्रैक्ट कैरिज परमिट होने के बावजूद उनमें फुटकर सवारियां बैठाकर ढोई जा रही थीं।

इन नौ पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

इस मामले में पालीटेक्निक चौकी प्रभारी मनोज कुमार, टीएसआई धर्मवीर सिंह और धीरेंद्र बहादुर सिंह, कमता चौकी के हेड कांस्टेबल गजेंद्र कुमार सिंह, टेढ़ी पुलिया चौकी के कांस्टेबल कुलदीप कुमार और पालीटेक्निक चौकी के कांस्टेबल ऋषभ सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक कांस्टेबल अनुज शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह और पुनीत सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad