Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इंदिरा मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 11 नवंबर से

sv news

19 नवंबर को होगी 41वीं मैराथन, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन 19 नवंबर 2026 को प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन और हाफ मैराथन कराएंगे। इच्छुक धावक 11 से 18 नवंबर की शाम तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में होगी। फुल मैराथन में प्रथम स्थान पाने वाले को 2 लाख रुपए मिलेंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि धावक ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण विभागीय वेबसाइट www.indiramarathon.co.in पर होगा। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि indiramarathonprayagraj@gmail.com पर ईमेल से भी भेज सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन तय अवधि में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज में जमा किए जा सकते हैं।

फुल मैराथन 42.195 किमी की होगी। इसमें पहले स्थान पर 2 लाख, दूसरे पर 1 लाख और तीसरे पर 75 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

हाफ मैराथन 21.097 किमी की होगी। इसमें पहले स्थान पर 51 हजार, दूसरे पर 21 हजार और तीसरे पर 11 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 3 सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 5,100-5,100 रुपए दिए जाएंगे।

मैराथन 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे आनंद भवन, प्रयागराज से शुरू होगी। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 2:30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। खेल विभाग ने इच्छुक धावकों से तय समय में पंजीकरण कराने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad