Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुरानी रंजिश में बदमाशों ने कनपटी पर मारी गोली

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  मऊआइमा क्षेत्र के बिशहनी उर्फ शिकोहाबाद में शुक्रवार शाम चाय की दुकान पर बैठे विजय नारायण उर्फ मिंटू (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैदल पहुंचे दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी और रेलवे लाइन पार कर फरार हो गए। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यूपी के मऊआइमा के बिशहनी उर्फ शिकोहाबाद में शुक्रवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह राजनारायण पटेल की चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। पैदल पहुंचे दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली

मृतक की पहचान विजय नारायण उर्फ मिंटू (38) के रूप में हुई है। बदमाशों ने मिंटू की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी। गोली लगने से मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन पार करके फरार हो गए। मिंटू के परिवार में पत्नी सरोज देवी, आठ साल की बेटी रीत और चार साल का बेटा अर्पित है। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

पुरानी रंजिश का मामला

हत्या के बाद मामले में साल भर पुरानी रंजिश का मामला भी सामने आ रहा है। पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad