Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्व.गणना अभियान के प्रचार-प्रसार में सहभागिता से बढ़ रहा नजागरूकता का दायरा

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में स्व-गणना अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों एवं कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में नगर पंचायत सिरसा में मुख्यमंत्री की अपील विशिष्ट जनों को उपलब्ध कराते हुए स्वयं स्व-गणना करने एवं दूसरों को प्रेरित करने की अपील की गई। नगर निगम के जोन-07 के चार्ज अधिकारी ने स्वयं स्व-गणना पूर्ण कर आमजन को भी इसके लिए प्रेरित किया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित स्व-गणना के न्यायिकध्विधिक दिवस पर अपर नगर आयुक्त द्वारा रजिस्ट्रार आशीष श्रीवास्तव को अभियान की जानकारी देते हुए स्व-गणना प्रपत्र एवं बुकलेट उपलब्ध कराई गई तथा अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अभियान में सहभागिता की अपील की गई।

इसी प्रकार पुलिस आयुक्त द्वारा भी जनपदवासियों से जनगणना-2027 के अन्तर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा निर्धारित समयावधि में स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण करने की अपील की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0)ध्जिला जनगणना अधिकारी, प्रयागराज एवं  जितेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पुलिस आयुक्त महोदय को स्व-गणना की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उनकी स्व-गणना कराई। न्यायमूर्ति अजीत कुमार के आवास पर भी जोन-04 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्व-गणना के महत्व की जानकारी दी गई।

जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों ध् समस्त जोनल एवं चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों तथा कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज व तहसील के अधिवक्तागणों से जन संपर्क करके स्व-गणना कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा आमजन को स्व-गणना में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के द्वारा जारी स्व गणना एवं जनगणना से संबंधित जारी अपील को व्यापक रुप से वितरित कराते हुए प्रचार प्रसार किया गया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे आधिकारिक पोर्टल ेम.बमदेने.हवअ.पद पर जाकर 30 नवम्बर, 2026 तक स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण करें। स्व-गणना के उपरान्त प्राप्त संदर्भ संख्या (ैम् प्क्) सुरक्षित रखें तथा घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं। जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर सफल जनगणना में अपना योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad