Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज-मिर्जापुर : एनएच-35 होगा फोरलेन, 1200 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज और मिर्जापुर के बीच सफर आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-35 (एनएच-35) को फोरलेन किया जाएगा। करीब 45 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 1,200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हाईवे चौड़ा होने से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों के साथ विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इस मार्ग पर कई जगह जाम लगता है। मुंगारी टोल प्लाजा के आसपास वाहनों की लंबी कतारें आम हैं।

 सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की थी मांग

 प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने 6 मार्च 2026 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एनएच-35 को फोरलेन बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने परियोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। 7 अक्टूबर को योजना को मंजूरी मिलने और डीपीआर तैयार कराने के लिए सलाहकार नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई।

चार चरणों में होगा चौड़ीकरण

योजना के तहत रामपुर के पास से नैनी स्थित केंद्रीय कारागार के आसपास तक करीब 45 किलोमीटर सड़क चौड़ी की जाएगी। काम चार चरणों में कराने की तैयारी है। जरूरत के अनुसार फ्लाईओवर, डिवाइडर और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

दिसंबर तक शुरू हो सकता है निर्माण

परियोजना के लिए बजट मिलने के बाद दिसंबर 2026 तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, निर्माण शुरू होने की निश्चित तारीख और काम पूरा करने की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है।

इन शहरों के यात्रियों को होगा फायदा

हाईवे फोरलेन होने से प्रयागराज और मिर्जापुर के अलावा वाराणसी, चित्रकूट और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। व्यापारिक वाहनों की आवाजाही आसान होगी और जाम की समस्या कम होने से यात्रा में लगने वाला समय भी घटने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad