Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

योगी के दूसरी बार राजतिलक से पूर्वसंध्या पर यमुनापार के मठ-मंदिरों मे हुआ पूजन-अर्चन

SV News

जगह-जगह भाजपा के झंड़ा होर्डिंग वैनरों से सजाएं जा रहें हैं चौराहे, रास्ते

गंगाजल,संगम की मिट्टी व लेटे हुए बडे़ हनुमान जी का आशीर्वाद स्वारूप सिंदूर राजतिलक को भेंट करेंगे कार्यकर्ता

SV News


प्रयागराज (राजेश सिंह)। योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शुक्रवार को शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए यमुनापार जिले के मध्यप्रदेश की सीमा चौकठा से लेकर लखनऊ तक शपथग्रहण हेतू भाजपा झंडा, होल्डिंग, वैनर चौराहो और रास्तो पर स्वागत शुभकामनाएं हेतू लगाए गए है। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती के नेतृत्व में पूरे यमुनापार को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा। शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके पूर्व संध्या पर गुरुवार को यमुनापार के 1558 बूथो व 311 शक्ति केन्द्रों के अन्तर्गत मठ मंदिरों में लोक कल्याणार्थ योगी सरकार के राजतिलक व सरकार के दूसरे सफल कार्यकाल हेतू विभिन्न आयोजनों के माध्यम से पूजन अर्चन किया गया गया है। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने अरैल के सोमेश्वर महादेव मंदिर मे शिव पूजन-अर्चन आरती कार्यकर्ताओं संग वैदिक मंत्रो के बीच किया गया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी संगम से गंगाजल व त्रिवेणी की मिट्टी (रेणुका) के साथ लेटे हुए बंधवा वाले बडे़ हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद स्वारूप सिंदूर रूपी तिलक लेकर लखनऊ जाकर राजतिलक से पूर्व भेंट करेंगें। वही यमुनापार से चार-पांच सौ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि साधू-संत बस व कार द्वारा योगी के राजतिलक के एतिहासिक पल के साक्षी बनेगें। पूजन अर्चन मे प्रमुख रुप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल अध्यक्ष नागेश्वर निषाद,जय शंकर पांडेय,नरेन्द्र निषाद,सोमेश्वर,रामजी श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,ध्रुव तिवारी,कार्तिकेय पुरी,गीता देवी,क्षमा दुबे,शालिनि श्रीवास्तव,ताजेन्द्र बहादुर सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,हरिकांत पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चारो तरफ जय श्री,हर-हर महादेव,बन्देमातरम्,भारत माता की जयकारें की गूंज कार्यकर्ताओ ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad