Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आगामी त्यौहार को लेकर जुलूस निकाल पुलिस ने किया जागरूक

SV News

कौंधियारा, प्रयागराज (राजेश सिंह/श्रीकान्त यादव)। आगामी निकटस्थ त्यौहारों और विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उपजे नये हालात में लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील करने के लिए कौंधियारा पुलिस ने वाहन जुलूस व पैदल गश्त कर विभिन्न बाजारों में भ्रमण किया। बता दें कि निकटस्थ होली, शबे-ए-बारात आदि त्यौहारों को सकुशल निबटाने के लिए शुक्रवार को थानाध्यक्ष कौंधियारा विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कौंधियारा, जारी बाजार, अकोड़ा, मिश्रा बांध व राम का पूरा सहित दर्जनों बाजारों और गांवों में पुलिस ने वाहन जुलूस व बाइक जुलूस निकाल कर लोगों से आपसी प्रेम व पारंपरिक ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। होली के लिए कौंधियारा क्षेत्र में सैकड़ों होलिकादहन स्थल पुलिस अभिलेखों में दर्ज हैं। सभी होलिकादहन स्थल का भी पुलिस कर्मियों ने भौतिक सत्यापन किया। जुलूस में थानाध्यक्ष कौंधियारा विनोद कुमार सिंह के अलावा चौकी प्रभारी जारी पंकज कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक प्रेम शंकर, उपनिरीक्षक अंकुश कुमार, उपनिरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक शेषनाथ वर्मा, उपनिरीक्षक सूर्यकांत सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad