Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 7 जून 2022 : आज कुछ राशियां रहेंगे उन्नति के मार्ग पर अग्रसर, बजरंग बलि की बरसेगी कृपा

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज मंगलवार 07 जून 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास न करें। मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। जरूरत पड़ने पर अपने कामों को अन्य लोगों के साथ बांटने की कोशिश करें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान इस समय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। अभिभावकों को उन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, इस समय अपने गुस्से व आवेग पर काबू रखें। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाए तो उचित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
वक्त का लिहाज न रखने की वजह से काम संबंधित भागदौड़ बढ़ सकती है और लोगों की नजरों में आप गैर जिम्मेदार हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको नहीं करना है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। आज सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो उनके लिए समय अनुकूल है। बेकरी और कन्फेक्शनरी आयटमों के दुकानदारों को निराश होना पड़ सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास रखें, भाग्य अपने आप आपका साथ देगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगी। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित रवैया परिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
इस समय ग्रह गोचर अत्यधिक शुभ है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योजना भी बनेगी। घर में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की वजह से बदनामी या गलतफहमियां हो सकती हैं। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। एलर्जी और गर्मी जनित दिक्कतों से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आप अपनी समझदारी और सूझ बुझ से जल्द ही मामले को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घर में कुछ बदलाव आपको काफी संवेदनशील बना देंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उन्हें प्रयत्न बढ़ाने होंगे, अपेक्षा के अनुसार लाभ संभव है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खर्च की अधिकता हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने के कारण आपका कोई करीबी नाराज हो सकता है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
कार्यक्षेत्र में स्थिति लाभदायक रहेगी। स्थिति की अनुकूलता से प्रसन्नचित्त रहेंगे। कभी-कभी आप अपना धैर्य खो देने की वजह से किसी वाद विवाद में भी पढ़ सकते हैं। क्लर्क श्रेणी के लोगों के लिए समय कष्टकारी रह सकता है। अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय पूरी सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
बहुत सारे काम एक साथ ले लेने के कारण आप थकावट महसूस करेंगे। बेहतर पदोन्नति की आपको प्राप्त होने वाली है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में भटक सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लाइफ पार्टनर की तरफ से आपको बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना लें। पारिवारिक मामलों में सभी की राय को महत्व दें। आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें। आपको कई चीजों पर खर्च करना पड़ेगा। पाचन संबंधी तकलीफ हो सकती है, खानपान पर बारीकी से ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad