Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में बना 2024 का रोडमैप

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

कोहड़ार में बीजेपी की एक दिवसीय मंडल कार्यसमिति का आज समापन हो गया। कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 को लेकर संगठन की ओर से जिम्मेदारियां तय की गईं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों के बारे में कार्यसमिति को अवगत कराया। पार्टी ने 2024 से पहले जनता के बीच जाने के लिए सबकी जिम्मेदारियां तय की हैं।संगठन द्वारा मंडल से संबंधित सभी पदाधिकारियों को टास्क पकड़ाया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कोरांव राजमणि कोल ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और मोदी की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।बैठक में बूथ को मजबूत करने पर फोकस रहा। विधायक ने शक्ति केंद्र के बूथों पर संपर्क, बैठक, पत्रक वितरण करने पर जोर दिया। इसके अलावा समाज के अलग अलग वर्गों किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, गरीब, कोविड टीकाकरण अभियान के वालंटियर्स व लाभार्थियों के साथ सम्पर्क संवाद करने पर भी जोर दिया। 

Svnews

विधायक ने कहा कि जिन बूथों पर पार्टी की स्थिति कमजोर है ऐसे पर पार्टी कैसे मजबूत हो, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इन पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क करना है। उन्हें भाजपा से जोड़ने पर जोर दिया।पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने बूथ स्तर पर 50 लोगों की टोली बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को दिए गए जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बृहद रूप से अपने क्षेत्र में मानने की बात कही।इससे पूर्व विधायक राजमणि कोल और जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी को प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और राष्ट्रगीत  से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर मंडल के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad