पुरस्कार वितरण समारोह 11 जुलाई, सोमवार को
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। नेहरू ग्राम भारती (मानित) विश्वविद्यालय में जनामि फाउंडेशन द्वारा शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विधि संकाय, हनुमानगंज परिसर में किया गया।
इस प्रतियोगिता के संचालन का कार्य डॉक्टर स्वप्निल त्रिपाठी अधिष्ठाता, विधि संकाय के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय "सतत विकास लक्ष्य" था जबकि इसके इसके उप-विषय के रूप में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित 17 लक्ष्य थे। प्रोफेसर के. के. तिवारी, अपर कुलसचिव के द्वारा सतत विकास लक्ष्य एवं 17 लक्ष्यों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अनुपम सिंहा, उप कुलसचिव, डॉ सियाराम शुक्ला, डॉ दिलीप कुमार, डॉ राजीव लोचन, बंश लोचन प्रसाद, विनीत प्रताप, अमित कुमार, डॉ मोनिका सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, श्रीप्रकाश यादव उपस्थित रहे। पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण स्थगित कर दिया गया। पुरस्कार का वितरण सोमवार को किया जाएगा।