Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष व रिटायर्ड शिक्षक के निधन पर शोक

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया जिससे क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं रविवार को मेजारोड मे समाजसेवियों ने शोक सभा आयोजित की। 
बता दें कि विकासखंड उरुवा के उरूवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडे (77) रिटायर्ड शिक्षक बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। स्वर्गीय पांडेय का शनिवार की सुबह उनके आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके मौत की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजेंद्र प्रसाद पांडेय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबियों में जाने जाते थे। मेजारोड बाजार मे आयोजित शोक सभा में ईं. नित्यानंद उपाध्याय, कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता, शिवानंद शुक्ला, प्रभाकांत तिवारी, मनीष तिवारी, वीके मिश्रा, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सिद्धांत तिवारी, दिनेश तिवारी, सुधाकर शुक्ला, नागेंद्र सिंह बाबा, पप्पू उपाध्याय, ओपी पाण्डेय सहित दर्जनों भाजपा संगठन के पदाधिकारियों सहित समाजसेवी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad