surajvarta.in
आस्था धर्म
आज शनिवार 20 अगस्त 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
इस समय ग्रह स्थितियां परिवर्तन दायक बनी हुई है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर हम स्वास्थ्य की बात करे तो आपको हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर सावधान रहना चाहिए। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
पारिवारिक गतिविधियों को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से व्यवस्थित होने पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहे आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। आपकी मित्र या किसी परिजन से मुलाकात होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके फलस्वरूप कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खर्चे से लेकर मनोरंजन तक किसी चीज में अति न करें। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे, जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज कोई काम अधूरा न छोड़ें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जिम्मेदारी वाले काम भी निपटाने पड़ सकते हैं। अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। नौकरी बदलने के लिए अभी न सोचें। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आप किसी नए क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु गंभीरता से विचार करेंगे। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती है, बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है। कई जगह आपकी तारीफ हो सकती है। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम ले।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से पार्टनर को तकलीफ हो सकती है। प्रॉपर्टी सम्बन्धी अटका हुआ मामला पक्ष में आ सकता है।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आज आप बेचैन हो सकते हैं। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है, अन्य लोगों के कारण खुद को गलत समझने की गलती न करें।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। पैसों के मामलों में व्यावहारिक रहें। आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। तीसरे व्यक्ति का बढ़ता हुआ हस्तक्षेप पार्टनर्स के बीच दरार उत्पन्न करा सकता है। डेयरी उत्पादकों के लिए अच्छा समय है।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
सामाजिक तथा पारिवारिक दिनचर्या सुखद व्यतीत होगी। आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों मैं बांटने का प्रयास करें। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए उचित समय निकाल पाएंगे। गलत लोगों की संगत में जीवन के निराशा महसूस होती रहेगी। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय पर्याप्त सावधानी रखें।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। आज आपको लव लाइफ में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय से मीठी-मीठी बातें हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ न कुछ दिक्कतें रहने से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या है तो आपको शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में आपको पिताजी का सपोर्ट सबसे अधिक मिलने वाला है।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
कुछ नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। लोगों की निगाहें आप पर रहेंगी। आज आपको यश, कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपके काम को लेकर आपके सीनियर आपसे प्रसन्न होंगे। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)