suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज मंगलवार 30 अगस्त 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है। आज जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के रिजल्ट देर से मिल सकते हैं इसलिए संयम बनाए रखें। छात्र स्वयं की योग्यता एवं बुद्धिमता के आधार पर सफलता प्राप्त करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगों की संगति मिलेगी। यदि आपके घर पर भी किसी की तबीयत खराब है, तो उस पर भी आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पिछले समय के बुरे अनुभव का असर दूर होता हुआ नजर आ रहा है और नई उम्मीद के साथ आप नए अवसरों को अपनाने की कोशिश करें। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
यह दिन आपके लिए उत्तम है। किसी बड़ी खरीददारी के लिए पैसों का इंतजाम आसानी से कर पाएंगे। घर पर किसी समारोह के आयोजन कराने में व्यस्त रहेंगे। कोई आपको अपने खर्चे पर यात्रा पर साथ ले जाना चाहेगा। कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
Leo Astrology
अपने भविष्य के बारे में कोई योजना बना सकते हैं। नकारात्मक विचारों को त्याग दें, यह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वाहनों की एजेंसी लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। दूसरों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास ना रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
यह समय पूरी यह समय पूरी तरह अनुकूल है, आपके सभी पुराने लेनदेन समाप्त हो सकते हैं। आपको ऑफिस में किसी महिला मित्र से विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है। लेकिन व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें। अपने किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। मौसमी बीमारी से जूझ रहे लोगों की स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको धन लाभ होगा लेकिन आप खर्च भी कर सकते हैं। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। साथ ही आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय बहुत ही उत्तम है। डायरिया और अपच जैसी तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है। फिर भी अति उत्साही होने से बचें। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। घर के बुजुर्गों अथवा अनुभवी लोगों की तरफ से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी खास कार्य को आज स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार की बातचीत अथवा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। पिछले दिनों में यदि आपको कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम करना पड़ा है तो अपनी मेहनत के मीठे फल का स्वाद भी आपको चखने को मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपको अपने साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, इससे रिश्ते में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
Aquarius Astrology
अपनी ऊर्जा और लक्ष्यों को हासिल करने की ललक आपको उत्साहित रख सकती है। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। पैसे को आधार बनाकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो आप ही का नुकसान करता चला जाए। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। यदि आप दूसरों की मदद करेंगे तो आप एक अच्छा प्रभाव डालेंगे। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी एवं विचारों में दृढ़ता आएगी। आप अपनी संतान के विवाह संबंधी किसी फैसले पर मुहर लगा सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में ज्यादा ही ध्यान लगा सकते हैं।