Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा का कराया गया मेडिको लीगल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौंधियारा क्षेत्र में 17 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हमला कर घायल करने के मामले में शुक्रवार को उसका मेडिको लीगल कराया गया। एसपी यमुनापार के निर्देश पर सीओ बारा पीड़िता को मोतीलाल नेहरू अस्पताल (काल्विन) लेकर पहुंचे। दो-तीन दिन में इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी। उधर, पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता का मेडिको लीगल कराने के लिए शुक्रवार को एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने सीओ बारा को आदेश दिया, जिस पर उसे लेकर सीओ मोतीलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने पीड़िता का मेडिको लीगल किया। वहीं, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। आरोपितों के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई गई। पुलिस को आशंका है कि आरोपितों ने अपने किसी करीबी के यहां ही शरण ले रखी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad